Tuesday, October 20th, 2026

सिंहदेव के विभागों की बजट पूर्व समीक्षा की मुख्यमंत्री ने

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा रेणु जी. पिल्लै, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर हक भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय